सोने की कीमतें में आई बढ़ोतरी, कीमत छू रही है आसमान को 

आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी देने जा रहे है सोने की कीमतें इस समय आसमान छू रही है, लेकिन इस बीच ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। मंगलवार को सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को भारी बढ़त के साथ उच्चतम स्तर पर पहुंचे सोने में मंगलवार को 420 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण दिल्ली में सोने का भाव 41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आने से मजबूत हुए रुपए के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। सोने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण निवेशकों का मुनाफा वसूली करना भी दाम में गिरावट का एक बड़ा कारण है। गौरतलब है कि सोने ने सोमवार को अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ था और 41,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोना ही नहीं बल्कि चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में मंगलवार को ₹830 गिरावट आई है। भाव में इसी कमी से चांदी का रेट 4860,0 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को चांदी 49,430 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

वहीं भारतीय रुपए में मंगलवार को अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की बढ़त के साथ 71.71 पर ट्रेंड कर रहा था।

आप के यह सोने की कीमत क्या है आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top