जैसे कि हम सुब्रमण्यम स्वामी जी के बारे में सभी जानते है। आज हम उनकी ही बात करने जा रहे। है लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक राज्य चुनौती बन गया है वो राज्य उत्तर प्रदेश है और यहां की 80 सीटें किसी भी दल के लिए बड़ा फायदा बन सकती हैं।
हालांकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए सबसे बड़ी मुश्किल सपा-बसपा का गठबंधन बन गया है हालांकि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। एबीपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने ट्विटर में बीजेपी को यूपी में मिलने वाली सीटों के बारे में भविष्यवाणी की है।
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का सवाल हो या भाजपा को बहुमत की बात, हर मुद्दे पर उनका बयान सुर्खियां बटोरता है हाल ही में उन्होंने एक बयान दे दिया था जिनमें उन्होंने बीजेपी को बहुमत न मिलने की बात कह दी थी। उनका बयान था कि भाजपा 220 या 230 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी।
एबीपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक और भविष्यवाणी कर दी है। ये दावा उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर किया है। उन्होंने भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी में मिलने वाली सीटों की भविष्यवाणी कर दी है उनका कहना है कि बीजेपी को यूपी में कम से कम 50 सीटें तो मिलने ही वाली हैं। उनका कहना है कि इससे कम सीटें मिलने पर उनको आश्चर्य होगा उनका कहना है कि यूपी में काफी सुधार हुआ है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।