शरीर की चर्बी घटाना चाहते है तो फॉलो करें हमारे ये टिप्स

कौन नही चाहता कि वो अपने शरीर से फालतू चर्बी को कम करे लेकिन जब शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है तो सबसे पहले पेट और कमर के हिस्से में चर्बी जमना शुरू हो जाती है। और तोंद बाहर निकल जाती है। शरीर में चर्बी जमा होने का मुख्य कारण आजकल का गलत खानपान और गलत जीवनशैली है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो शरीर से मोटे नहीं हैं। लेकिन उनका पेट बाहर निकला हुआ होता है। खासकर महिलाओं का पेट बाहर निकलने से शरीर की सुंदरता कम हो जाती है। अगर महिलाओं की कमर पतली और स्लिम फिट हो तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। कमर को पतली और स्लिम फिट बनाने के लिए आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे। आइए जान लेते हैं। पतली और स्लिम फिट कमर पाना चाहते हैं तो जरूर जानिए ये 3 टिप्स, महिलाएं जरूर पढ़ें।

● अगर आप पतली और स्लिम फिट कमर पाना चाहते हैं तो शुगर का सेवन बिल्कुल कम करें। शुगर का सेवन ज्यादा करने से शरीर का वजन बढ़ता है। और शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।

● अगर आप स्लिम फिट कमर पाना चाहते हो तो चाय की जगह ग्रीन टी पिएं। ऑफिस जाते समय लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से चढ़े। दोपहर के भोजन में मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ, हरी सब्जियां और मछली को जरूर शामिल करें। रोजाना व्यायाम करें। पर्याप्त नींद लें। ऐसा करने से आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाएगी। और कमर पतली हो जाएगी।

● कमर और पेट की चर्बी को तेजी से कम करने के लिए रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ कर पी लें। इसके अलावा एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से भी कमर और पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। और शरीर का वजन तेजी से कम होता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top