लूज़ मोशन का घरेलू इलाज जो करेंगे एक दम से असर

कभी कभी ऐसा सभी के साथ होता है। अक्सर खानपान की गड़बड़ी या अपच के कारण व्यक्ति हो लूज मोशन जैसी समस्या हो सकती है पेचिश (लूज मोशन) के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है।

कई बार पेचिश (लूज मोशन) के साथ-साथ मल में खून और म्यूकस भी आता है, जो खतरनाक संकेत हो सकता है, ऐसा होने पर आपको जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए आयुर्वेद में लूज मोशन की समस्या को ठीक करने के लिए कई आसान उपाय बताएं गए हैं।

केला खाएं

केला एनर्जी का एक सबसे अच्छा स्रोत है, साथ ही इसका सेवन पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करता है लूज मोशन की समस्या होने पर आप तुरंत दो से तीन केले खाएं केले में पोटैशियम, फाइबर, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जिससे दस्त आसानी से बंद हो जाती है।

ईसबगोल की भूसी

आयुर्वेद में ईसबगोल भूसी को पेचिश जैसी समस्याओं के लिए रामबाण उपाय माना जाता है इस उपाय को करने के लिए आप एक कटोरी दही में दो चम्मच ईसबगोल की भूसी, 2-3 से चुटकी काला नमक और एक चुटकी पिसा जीरा मिलाकर पियें इसके सेवन के कुछ देर बाद ही आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

छाछ पियें

लूज मोशन होने पर बार-बार पतली दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिए, लूज मोशन होने पर आप एक गिलास छाछ में 4 से 5 चुटकी सेंधा नमक और दूध चुटकी जीरा पाउडर डालकर इसका सेवन करें।

यह पेट के लिए अनुकूल बैक्टीरिया विकसित करने में मदद करता है छाछ और दही दोनों में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पेट में एसिटिक एसिड का उत्पादन कर हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं, जिससे व्यक्ति को दस्त जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top