लिवर खराब होने पर शरीर से मिलते है यह संकेत

शरीर मे लिवर किस तरह काम करता है। लिवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि होती है। लिवर खराब होने पर शरीर पूरी तरह से खराब हो जाता है। लिवर अनेक जटिल कार्य करता है। यह संक्रमण और बीमारियों से लड़ता है, हमारे रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। हमारे शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है।

सिरोसिस नामक बीमारी लिवर की सबसे गंभीर बीमारी है। इसके होने के बाद लिवर ट्रांसप्लांट ही एक उपाय रह जाता है लिवर खराब होने से पहले मुख्य संकेत दिखाई देते हैं। अगर ये संकेत दिखाई दें तो समझ जाना चाहिए, कि लिवर खराब हो चुका है। आइये जानते हैं उन लक्षणों के बारे में।

पेट का बढ़ना

कुछ लोगों को लि‍वर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट का आकार बढ़ जाता है। ऐसे में इसे मोटापा समझने की गलती करना आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर आपको उस स्थान पर समय-समय पर दर्द हो रहा हो, तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।

अधिक थकान आना

अत्यधिक थकान होना, त्वचा का रूखा होना और आंखों के आसपास काले घेरे हो जाना कभी-कभी लि‍वर की खराबी का नतीजा भी होता है। लि‍वर कमजोर होने की स्थिति में त्वचा क्षतिग्रस्त, बेजान हो जाती है, और बालों से जुड़ी समस्याएं भी होती है।

पेशाब का रंग बदलना

लि‍वर खराब होने की स्थिति में पेशाब का रंग बदल जाता है ऐसा होने पर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। इसके अलावा जॉन्ड‍िस के लक्षण जैसे नाखूनों व आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना भी इसमें शामिल है।

भूख न लगना और गैस बनना

अगर भूख न लगने की समस्या या फिर पेट में गैस बनना व बदहजमी जैसी समस्याएं लगातार हो रही हैं, तो इसे भी लिवर की खराबी का एक लक्षण माना जाता है। इसके साथ ही छाती में जलन और भारीपन भी होता है।

मुंह का स्वाद खराब रहना

 

बुखार न होने पर भी मुंह का स्वाद खराब हो जाना और लगातार कड़वापन बना रहना, यह भी लिवर की खराबी के कारण हो सकता है यही नहीं लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधि‍कता के कारण मुंह से बदबू आना भी शुरू हो जाता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top