लंबे और काले घने बालों के लिए इस्तेमाल करे इस चीज का

आज हम आपको बहुत ही खास टिप्स देने जा रहे है
बेसन स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। बेसन का यूज स्किन केयर के लिए किया जाता है। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं बेसन के पैक का यूज करती हैं। लेकिन बेसन का इस्तेमाल बालों के लिए भी होता है।

बेसन बालों की कई तरह की परेशानी को दूर करता है। बाल झड़ना, रुसी और खुजली जैसी परेशानी को दूर करता है। चलिए जानते हैं बेसन का यूज करने तरीका और फायदे।

बालों के लिए बेसन के फायदे

बेसन बालों की डीप कंडीशनिंग करता है। जिससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाते हैं। बेसन का इस्तेमाल आप बालों में कई तरह से कर सकते हैं। बेसन आपके बालों की जड़ों में को मजबूत करता है। बेसन बालों के बढ़ने के लिए काफी लाभकारी है।

बेसन का इस्तेमाल करने से आपके बाल घने और सुंदर हो जाते है। बेसन के इस्तेमाल से बाल लंबे और घने हो जाते हैं। बालों में से खुजली की परेशानी भी दूर हो जाती हैं।

बालों के लिए होममेड बेसन हेयर पैक

1 कप बेसन लें। 1 चम्मच बादाम पाउडर लें, 1 विटामिन ई कैप्सूल, 1 चम्मच जैतून का तेल। सबसे पहले एक बाउल में बादाम का पाउडर लें, जैतून का तेल, बेसन और विटामिन ई कैप्सूल। अब एक चम्मच में इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार जरुर लगाएं।

ड्राई हेयर के लिए बेसन हेयर पैक

बालों को मुलायम बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन लें, 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच नारियल तेल और पानी लें। एक कटोरी में बेसन, शहद, नारियल तेल और पानी को मिला लें। बालों की जड़ो में बेसन का पेस्ट लगा लें। 10 मिनट बाद अपने बाल धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

रुसी के लिए बेसन हेयर पैक

6 चम्मच बेस और पानी लें। एक कटोरी में बेसन और पानी मिलाएं। पेस्ट गाढ़ा हो जाएं। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं 10 मिनट बाद अपने बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार इस पैक को बाल में जरुर लगाएं।

आपको कैसी लगी जानकारी कमेंट करके जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top