युवराज सिंह का ऐसा शतक जिस पर छक्का मारने पर लगा था बैन

युवराज सिंह क्रिकेटर को सभी जानते है भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट जगत में एक सिक्सर किंग के रूप में जाने जाते हैं आज हम आपको युवराज सिंह के उस पहले शतक के बारे में बता रहे हैं जिस शतक के बाद छक्का मारने पर बैन लगा दिया गया था।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह उन्हें बचपन में नवजोत सिंह सिद्धू के पास ले गए थे लेकिन सिद्धू ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद योगराज सिंह ने युवराज सिंह का दाखिला बिशन सिंह बेदी के क्रिकेट कैंप में कराया था।

बिशन सिंह बेदी का केम्प दिल्ली में था लेकिन गर्मी के कारण इस कैम्प को हिमाचल में शिफ्ट कर दिया गया था जिसके बाद उनका कैंप हिमाचल के चैल में दुनिया के सबसे ऊँचें क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंच गया।

इसी कैंप में युवराज ने अपने जूनियर क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया था लेकिन इस शतक के दौरान युवराज के छक्कों के कारण गेंद हज़ारों फुट नीचे घाटी में पहुँच जाती थी इसी कारण से बिशन सिंह बेदी ने युवराज के शतक के बाद कैंप में छक्का लगाने को बैन करते हुए छक्का लगाने पर आउट होने का नियम लागू कर दिया था।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top