मोदी जी उलझ गए जम्मू कश्मीर में और इधर मायावती ने मार ली बड़ी बाजी

आज हम आपको बहुत ही जरूरी जानकारी दे रहे है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जम्मू कश्मीर पर पांच अगस्त को फैसला लिया था। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश घोषित करने के साथ ही अनुच्छेद 370 को हटा दिया था। पांच अगस्त से ही पार्टी वहां उलझी हुई है और लगातार वहां की राजनीति से लेकर स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश करने में उलझी है। एबीपी न्यूज के मुताबिक इधर मोदी जम्मू कश्मीर में उलझे रह गए और उधर बसपा प्रमुख मायावती ने बहुत बड़ी बाजी मार ली। आइए जानें क्या हुआ है।

जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पांच अगस्त को उन्होंने 70 सालों के बाद अनुच्छेद 370 को हटा दिया। इसके बाद वहां राजनीतिक खलबली मच गई। लगातार सियासी बयानों की वजह से पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ही कश्मीर के मुद्दे में ही उलझे हुए हैं। दोनों नेता वहां स्थिति संभालने के लिए ही नई चुनौतियों से निपट रहे हैं और रणनीतियां बना रहे हैं।

एबीपी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक मोदी और शाह जहां जम्मू कश्मीर में उलझे हुए हैं, वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी बाजी मार ली है। उन्होंने ये बाजी हरियाणाी में मारी है। बसपा ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता हासिल कर ली है।

मायावती ने हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन करने में सफलता पा ली है। दोनों दलों के गठबंधन का ऐलान रविवार को जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता में भी कर दिया। 90 सीटों पर होने वाले चुनाव में जेजेपी 40 और बसपा 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top