मेन गेट के सामने न रखे इन चीजो को , वरना होगा नुकसान 

● घर के आगे अगर गंदा पानी जमा हुआ है तो उसे तुरंत हटवा लें। इससे बीमारियां तो होती ही हैं, साथ ही धन का भी नुकसान होता है।

● घर के मुख्य द्वार के सामने अगर बिजली का खंभा है तो इससे आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है।

● घर के आगे आक जैसे पौधे भी नहीं होने चाहिए। यह कष्टों को बढ़ाता है।

● घर के आगे अगर कांटेदार पौधे उग रहे हैं तो उसे जल्दी छंटवा लें। इन पौधों के बढ़ने का मतलब है आपके शत्रुओं का बढ़ना। इससे पारिवारिक मतभेद भी बढ़ते हैं।

● अगर घर के गेट से कोई बेल ऊपर चढ़ रही है तो वह आपके लिए शुभ नहीं है। इसके ऊपर चढ़ने से आपकी तरक्की नीचे आएगी।

● घर के आगे पत्थरों का जमावड़ा लगा है तो इससे आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। करियर में भी आपको असफलता हाथ लग सकती है।

● घर के नजदीक कूड़ेदान का होना भी वास्तु में अशुभ माना गया है। इससे वास्तु दोष होता है।

● घर के बाहर या फिर मेन गेट के सामने गड्ढा नहीं होना चाहिए, इससे मानसिक परेशानी बढ़ती है। इतना ही नहीं परिवार के किसी सदस्य को मानसिक रोग भी हो सकता है। घर के बाहर या गेट के ठीक सामने किसी तरह का गड्ढा होना घर में नकारात्मकता लाती है।

● वास्तु के अनुसार बच्चों की इस बीमारी की वजह घर के मेन गेट के सामने किसी खंबे या पेड़ का होना हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के प्रवेश द्वार भी किसी तरह की रुकावट नहीं होनी चाहिए।

● घर के प्रवेश द्वार के ठीक सामने मंदिर नहीं होना चाहिए। वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर घर में बीमारी आती है और परिवार के सदस्यों को कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं।

● घर के प्रवेश द्वार के सामने या आस-पास कब्रिस्तान होने से घर के लोग बीमार रहते हैं। ये लोगों में नकरात्मकता लाता है। ऐसे व्यक्ति अंधेरे से भी डरने लगते हैं। उन्हें नजर दोष व अन्य भूत—प्रेत बाधाओं का डर रहता है। ऐसे लोगों का शरीर भी कमजोर होने लगता है।

● मेन गेट के सामने कोई टूटा-फूटा मकान या दुकान का होना भी वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। ये घर में निर्धनता लाता है। साथ ही लोगों के शरीर को दुर्बल बनाता है। इससे व्यक्ति को घबराहट और बेचैनी की भी समस्या होने लगती है।

● घर हमेशा खुले स्थान पर होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आती है। घर का प्रवेश द्वार कभी भी बंद गली में नहीं खुलना चाहिए। ऐसा होने से किस्मत भी बंद हो जाती है और घर में निर्धनता आ जाती है। ये रुपए- पैसों के अलावा शारीरिक बल भी छीन लेता है। इससे व्यक्ति् के शरीर में रोगों से मुकाबला करने की क्षमता भी कम हो जाती है।

● यदि आपके घर के पास या मेन गेट पर हमेशा अंधेरा रहता हो, तो यह भी वास्तु के अनुसार बहुत अशुभ होता है। ये घर में रोग, निर्धनता और नकरात्मकता लाता है। ऐसे घर में रहने वालों की कभी तरक्की नहीं होती। उन्हें समाज में भी कई बार अपमानित होना पड़ता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top