मन अगर हो जाये विचलित तो करे ये उपाय हो जाएगा मन कंट्रोल

कभी कभी ऐसा सभी के साथ होता है कि उनका मन विचलित हो जाये लेकिन मन को कैसे कंट्रोल करें? कहा जाता है कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। यह प्रचलित मुहावरा (phrase) कई मायनों में इसलिए भी सत्य है क्योंकि सब कुछ मन और इंद्रियों के कारण ही होता है। मन कभी एक स्थान पर नहीं रहता है और हमेशा किसी न किसी वजह से भटकता रहता है।

कुछ लोगों का मन अधिक भटकता है और कुछ लोग अपने भटकते हुए मन पर काबू पा लेते हैं। लेकिन यह सबके साथ नहीं होता है। वास्तव में मन भटकने के कई कारण होते हैं, इसमें एक खराब वातावरण, आपके अतीत की घटनाओं (old memories) सहित कई अन्य चीजें भी शामिल होती हैं। अगर आपका भी मन बहुत तेजी से भटकता है तो इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि मन को काबू कैसे करें।

जब कोई व्यक्ति मेडिटेशन करने बैठता है तो उसका मन और दिमाग बहुत तेजी से इधर उधर भटकता है लेकिन आपको अपने ध्यान सत्र को पूरा करने के लिए इसे नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है। इसी प्रक्रिया में आप धीरे धीरे अपने मन पर काबू पाना सीखते हैं और फिर आपको अपने में बहुत फर्क नजर आता है।

अगर आप अपने दिमाग को नियंत्रित करना एवं मन पर काबू पाना चाहते हैं तो जब आपको कुछ करने का मन नहीं करता है तो उसी समय उस काम को पूरा करने का प्रयास करें। ऐसा करने से ना सिर्फ आपकी इच्छाशक्ति (willpower) बेहतर (improve) होती है बल्कि आपको अपने मन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलता है।

जब भी कभी आपका अपने दिमाग पर नियंत्रण न रहे या आपका मन भटके तो आपको अपने मस्तिष्क के साथ जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आप अपने आप से बात करें। अपने मन और मस्तिष्क को अपना दोस्त बनाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आप अपने मन पर काबू पा सकेंगे।

आमतौर पर हम देखते हैं कि ज्यादातर लोग मन में आ रहे विचारों से घबरा जाते हैं। अगर आप अपने मन पर काबू पाना चाहते हैं तो अपने दिमाग और मन को समझने की कोशिश करें। अगर आप यह करने में कामयाब हो जाते हैं तो आप अपने मन पर अच्छी तरह से काबू कर पाएंगे।

कुछ बाहरी कारक होते हैं जिन पर व्यक्ति का नियंत्रण नहीं होता है, इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। और अपनी एकाग्रता शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करें किसी के बहकावे में ना आएं और अपने दिल की आवाज सुनाएं लगातार अभ्यास करने से आपके मस्तिष्क का नियंत्रण बढ़ता है और आपका मन काबू में रहता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top