बढ़ी हुई पेट की चर्बी को कम कैसे करें

आज के समय मे इंसान का मोटापा इतना नही बढ़ता जितना कि पेट की चर्बी बढ़ती है। अनियमित खान पान, तनाव लेना, भागदौड़ भरी जिंदगी में योगा या व्यायाम के लिये समय ना निकाल पाना यही सभी कारणों से शरीर में चर्बी इकठ्ठा होना शुरू हो जाती है।

सबसे पहले इसकी शुरूआत पेट के आसपास से होती है जिसके कारण हम चाह के भी मनपसंद कपड़े नही पहन पाते है और यदि समय पर पेट और कमर पर बढ़ती चर्बी को कंट्रोल नही किया जाए तो यह कई प्रकार की बीमारियों को जन्म दे सकता है।

हम बढ़ती पेट की चर्बी को खान पान में बदलाव और अपनी रोज की रूटीन लाइफ में बदलाव ला कर आसानी से कम कर सकते है।

पेट के आसपास बढ़ती चर्बी पर कंट्रोल लाने के लिए जरूरी है आपके खाने पर कंट्रोल किया जाए। इसके लिए अपने खाने की थाली में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। खाने में सलाद ज्यादा खाये।

हमेशा हैल्थी चीजे ही खाये वह भी संतुलित मात्रा में। खाने में फ़ास्ट फ़ूड, मैदा फ़ूड, सास, जैम ,मिठाईया इन चीजो से परहेज करें। समय पर भोजन करे। तेल , मसाले वाली चीजें खाने से परहेज करें। डिब्बे बंद चीजे जैसे जूस , कोल्ड ड्रिंक नही पीये। इनमे शुगर बहुत ज्यादा मात्रा में मिलाकर संरक्षित किया जाता है। जो स्वास्थय के लिये हानिकारक और बढ़ते हुए मोटापे के लिये जिम्मेदार होता है।

एक जगह बैठ कर काम करने से बचे। बीच बीच मे एक्टिव रहना जरूरी है। एक जगह बैठ कर मोबाइल में काम करने से, टी वी देखने से, लैपटॉप पर घंटो काम करने से पेट के आसपास धीरे धीरे फैट जमना शुरू हो जाता है।

खाने में ऐसे पदार्थ का सेवन जरूरी है जो पाचन क्रिया को बढ़ाते है। जैसे कि दही, नीबू, अमरूद, जामुन, अनार आदि। कोशिश करे जो आसानी से उपलब्ध हो जैसे कि दही, छाछ, लस्सी ,नींबू पानी आदि का सेवन रोज करे। आपका पेट सही रहेगा तो पेट के आसपास चर्बी के जमने का सवाल ही नही उठता है। नियमित रूप से व्यायाम ,योगा, वाक के लिए समय जरूर निकाले।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top