जैसा कि गर्मी कुछ ज़्यादा ही हो रही है।गर्मी के मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए आप कूलर, पंखा और एयर कंडीशनर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन लेकिन क्या आप जानते है इनके अधिक प्रयोग से आपके शरीर में कई समस्याएं हो सकती है।
कालीन न बिछाएं
कमरे में बिछी हुई कालीन आपके घर को गर्म करती है। इसलिए, घर में ठंडक को बनाए रखने के लिए कमरे में बिछी हुई कालीन को हटा देना चाहिए। खाली फर्श ज्यादा ठंडा रहता है।
छत को ठंडा रखें
दिन के समय में आपकी छत सोलर विकिरणों को अवशोषित कर लेती है, इससे गहरे रंग की छाती काफी ज्यादा गर्म हो जाती है इससे बचने के लिए आप छतों पर सफेद पेंट या पीओपी लगाकर इसके प्रभाव में 70 से 80 फ़ीसदी तक की कमी ला सकते हैं आप में से बहुत से लोग इस बात से भी परिचित होंगे कि सफेद रंग रिफ्लेक्टर का काम भी करता है।
पानी से ठंडक
घर को ठंडा रखने के लिए यह जरूरी है कि आपके घर की छात ठंडी हो, इसके लिए सुबह-शाम घर की छत पर पानी से छिड़काव करें इससे घर की दीवारों का तापमान कम होता है बहुत से लोग अपने छत पर घास उगाकर रखते हैं घास उगाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यह दिखने में तो बहुत ही सुंदर लगता ही है, साथ ही इससे आपके घर में ठंडक भी बनी रहती है।
घर के प्रवेश द्वार और बरामदे की आस-पास पौधों को लगाकर गर्मी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है आप में से बहुत से कम लोग इस बात से परिचित होंगे कि पौधे आपके घर के तापमान में 7 डिग्री से 10 डिग्री तक की कमी ला सकते हैं।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।