फाउंडेशन लगाने का सही तरीका अपनाए और पाए अपने चेहरे पड़ चमक

खूबसूरत दिखना हर महिला का सपना होता है मेकअप महिलाओं और लड़कियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए वो अपने चेहरे को एक अलग तरह का निखार देती हैं। फाउंडेशन भी कुछ इसी काम आता है।लेकिन मेकअप की गलतियों से चेहरा भद्दा दिख सकता है। इसलिए लड़कियों और महिलाओं को मेकअप और फाउंडेशन लगाने के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। इसकी मदद से चेहरे के खुले पोर्स और त्वचा की रंगत पर असर पड़ता है। फाउंडेशन लगाने से पहले उसे हाथों के पिछले तरफ लगाकर ब्रश की सहायता से फैलाएं। ऐसा करने से फाउंडेशन थोड़ा पतला हो जाएगा और चेहरे पर लगाने समय आराम से फैलेगा और नेचुरल दिखेगा।

फाउंडेशन में मिलाएं तेल

फाउंडेशन चेहरे पर केक की तरह लगा हुआ न नजर आए इसके लिए फाउंडेशन में एक बूंद तेल की मिला लें। ऐसा करने से चेहरे पर फाउंडेशन की पतली परत लगेगी, जो देखने में अच्छी लगेगी।

बीच से लगाएं फाउंडेशन

हमेशा फाउंडेशन को लगाते समय चेहरे के बीच से शुरुआत करें। धीरे-धीरे मिक्स करते हुए चेहरे के किनारों यानी की जबड़े और बालों की तरफ फैलाएं। ऐसा करने से फाउंडेशन चेहरे पर अच्छे से लगेगा और मास्क के जैसे नहीं दिखेगा।

नीचे की तरफ लगाएं

मेकअप करते समय जिस ब्रश का इस्तेमाल कर रहें हैं उसे नीचे की ओर स्ट्रोक मारें। ऐसा करने से पोर्स के अंदर मेकअप नहीं जाएगा और चेहरे के बाल नीचे की ओर चिपक जाएंगे और नजर नहीं आएंगे।

उंगलियों का करें इस्तेमाल

चेहरे पर फाउंडेशन अच्छे से सेट हो जाए इसके लिए हमेशा फाउंडेशन लगाने के बाद अपनी उंगलियों से उसे फैलाएं। इस तरह से मेकअप चेहरे पर सेट हो जाएगा और अलग सा नजर नहीं आएगा।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top