पुरुषों के लिए बहुत ही लाभदायक है यह कीमती पौधा

आज हम एक बहुत ही चमत्कारी पौधे के बारे में बताएंगे यह पौधा बहुत ही फायदेमंद होता है । इस पौधे का नाम है भांग भांग का पौधा औषधीय गुणों से भरा पड़ा है। भांग के मादा पौधों में स्थित मंजरियों से निकले राल से गांजा प्राप्त किया जाता है। भांग के पौधों में केनाबिनोल नामक रसायन पाया जाता है। भांग कफशामक एवं पित्तकोपक होता है। भांग, चरस या गांजे की लत शरीर को नुकसान पहुंचाती है । लेकिन इसकी सही डोज कई बीमारियों से बचा सकती है । इसकी पुष्टि विज्ञान भी कर चुका है । आइए जानते हैं इसके चमत्कारी फायदों के बारे में।

कम मात्रा में भांग का सेवन आपकी इंद्रि‍यों और संवेदनाओं की तीव्रता में इजाफा करती है। जैसे यह स्पष्ट सुनाई देने और दिखाई देने में मददगार है। इसका सेवन आपके खराब मूड को सुधारने का काम भी करता है।

भांग के बीज प्रोटीन और 20 अमीनो एसिड से भरपूर हैं, जो कैलोरी को जलाने वाली मांसपेशियों के विकास के लिए अहम हैं। कसरत के बाद भांग के कुछ बीजों का जूस या शेक पीना फायदेमंद होता है।

भांग के 8-10 बूंद रस को कान में डालने से कीड़े मरते हैं और कान की पीड़ा दूर हो जाती है।

125 मिलीग्राम सेंकी हुई भांग को 2 ग्राम कालीमिर्च और 2 ग्राम मिश्री में मिलाकर सेवन करने से दमा का रोग कम हो जाता है।

मस्तक पीड़ा में भांग के पत्तों को महीन पीसकर सूघने से मस्तक पीड़ा नष्ट हो जाती हैं।

यदि आपको बहुत कम भूख लगती है तो भांग का पौधा आपकी समस्या का निवारण कर सकता है। भांग में मौजूद तत्व हमारे पाचन को मजबूत तथा हमारे मेटाबोलिज्म को बेहतर करते है जिसके कारण हमें अधिक भूख लगती है। इसके लिए आपको भांग के दो तीन पत्तों को रोज सुबह शाम खाना होगा जिससे आपको जल्दी-जल्दी भूख लगेगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top