पान खाने से क्या क्या फायदे होते है

क्या आप भी पान खाते है अगर नही तो जरूर जान ले अक्सर लोग पान खाने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं उन्हें लगता है कि पान खाना गलत आदत होती है, जिससे दांत तो खराब होते ही हैं साथ ही गंदगी भी फैलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि पान खाने के नुकसान ही नहीं कई फायदे भी होते हैं इसका इस्तेमाल पाचन और मुंह से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होता है तो और क्या है पान खाने के फायदे आइए जानते हैं।

● पान में 10 ग्राम कपूर को लेकर दिन में तीन-चार बार चबाने से पायरिया दूर हो जाता है, लेकिन पान की पीक पेट में नहीं जानी चाहिए।

● खांसी होने पर पान में अजवाइन डालकर चबाने से फायदा होता है और इसके साथ ही गर्म हल्दी को पान में लपेटकर चबाने से भी फायदा मिलता है।

● चोट पर पान को गर्म करके परत-परत करके चोट वाली जगह पर बांध लेना चाहिए, इससे दर्द से भी राहत मिलती है।

● मुंह के छालों के लिए पान बहुत फायदेमंद होता है छाले पड़ने पर पान के रस को देसी घी के साथ लगाने पर फायदा होता है।

● जुकाम होने पर लोंग को पान में डालकर खाना चाहिए।

● पान के तेल को गर्म करके सोते वक्त सीने पर लगाने से सांस की नली की बीमारियां समाप्त होती हैं।

● सिर दर्द होने पर माथे पर पान के पत्तों का लेप लगाने से सिर दर्द दूर हो जाता है।

● पान के पत्तों के रस को में शहद मिलाकर पीने से अंदरूनी दर्द, थकावट और कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top