दीवाली की रात हो जाये अगर ये काम , तो खुल जाएगी बंद किस्मत

आज हम आपको दीवाली को लेकर कुछ खास बताने वाले है इस साल 27 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। हिंदु धर्म की परंपराओं के अनुसार, गणपति भगवान को ऋद्धि-सिद्धि के अधिपति और मां लक्ष्मी को धन-संपत्ति की देवी कहा जाता है। इनकी कृपा होने के बाद संसार का सारा सुख मिल जाता है।

दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने लिए हर कोई पूरी शिद्दत से इसकी तैयारी में जुटा रहता है। लेकिन क्या आप जानते है दिवाली के मौके पर ऐसी कुछ चीजें है, जिसे देखने से आपकी बंद पड़ी किस्मत के ताले खुल सकते है और रातों रात आपका भाग्य चमक सकता है।

अगर दिवाली के दिन ये चीजें होती हैं तो मान लिजिएगा कि आपका भाग्य चमकने वाला है। तो इस दिवाली पर इन बताई गई चीजों का ध्यान खासतौर पर रखें।

अगर आपको घर में दीपावली की रात छिपकली दिखती है, तो समझ लेना कि आपका भाग्योदय होने वाला है। मान्यताओं के अनुसार, छिपकली के दिखने से पैसों की तंगी दूर होती है और ज्यादा से ज्यादा पैसा आता है।

दीपावली के द‌िन अगर आपको कोई कन्या आकर कुछ उपहार या स‌िक्का दे जाए, तो ये भी आपके लिए शुभ संकेत है।

दिवाली की रात में उल्लू का दिखाई देना भी काफी शुभ संकेत माना जाता है। क्योंकि उल्लू तो मां लक्ष्मीजी की सवारी है ऐसे में बताया जाता है कि उल्लू को रात में दिखना काफी शुभ है। जिसे दिवाली की रात में उल्लू दिख जाता है, उस पर लक्ष्मी जी की कृपा आने लगती है।

कहा जाता है कि अगर दिवाली की रात में बिल्ली घर में आ जाती है तो शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर वो आपके घर में दूध पी जाती है तो कहा जाता है आपके ऊपर लक्ष्मी जी कृपा बरसाती है।

दरअसल कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके घर में छछूंदरों ने परेशान कर रखा है। लेकिन अगर आपको दिवाली के दिन छछूंदर दिख जाए तो काफी शुभ माना जाता है। यदि रात में छछूंदर दिख जाए तो आर्थिक फायदा होता है। दिवाली के दिन तो छछूंदर को देखना मुश्किल होता है।

क‌िन्नर का आपके घर आना और आपके द‌िए शगुन के पैसों से एक रुपया न‌िकालकर आपको वापस देना।

रास्ते में ग‌िरा हुआ पैसा म‌िलना भी शुभ माना जाता है। अगर आपको रास्ते में ​गिरे हुए पैसें मिलें तो उसे उठाने में तनिक भी देर न करें।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top