दिल्ली हिंसा पर तोड़ दी प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी चुप्पी, बोल गए ऐसी बातें

दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर पिछले चार दिन से शुरू हुआ दंगा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार में हिंसा इतनी फ़ैल गई की, इन सभी जगहों पर धारा 144 लागू करावा दी गई है। साथ ही इस हिंसा में करीब 10 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

दिल्ली में हिंसा भड़कने के चार दिन बाद PM मोदी का ट्वीट

वही चार दिनों से दिल्ली में हो रही इस हिंसा पर आज पहली बार PM मोदी ने चुप्पी तोड़ दी हैं। उन्होंने कुछ घंटों पहले ही ट्वीट करते हुए बताया की, दिल्ली के लोगों को में शांति बनाये रखने के अपील कर रहा हूं।

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे बताया की, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त स्थिति पर व्यापक समीक्षा की गई। पुलिस और अन्य एजेंसियां शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं। शांति और सद्भाव की कोशिशें जारी हैं। मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। यह महत्वपूर्ण है कि शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो।’

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top