दिल्ली में होगी भारी बारिश ,मानसून ने दिया इशारा

आज हम आपको मानसून के बारे में बताने जा रहे है। दिल्ली में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दी दिल्ली में कई जगह भारी बारिश हुई। बारिश की जवह से मौसम सुहाना हो गया और दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली बारिश में उन्होंने काफी मस्ती भी किया।

दिल्ली में मानसून के पहुंचने की तारीख 30 जून थी लेकिन यह करीब एक हफ्ते की देरी से पहुंचा। वहीं दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई बाइक के कारण कई जगहों पर जलजमाव भी हो गया जिससे यातायात में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा l

दिल्ली मे रहने वाले लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह काफी उमस और गर्मी भरी रही सुबह में शहर का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई दिल्ली में गुरुवार को भी कुछ जगहों पर हल्की-हल्की बूंदाबादी दिखाई दिया था अगले शनिवार तथा रविवार को भी दिल्ली का मौसम सुहाना तथा बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मैदानी, निचले एवं मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में 6 जुलाई से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश को लेकर चेतावनी जाहिर की है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान और पंजाब के मैदानी तथा पहाड़ी इलाकों में तेज हवा, बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मानसून और बढ़ने के आसार जहीर के हैं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top