दांत को सफेद करने के लिए इस्तेमाल करे यह चीजें

आज हम आपको एक खास खबर बताएंगे जो आपके लिए बहुत काम आएगी। दांत हमारे शरीर का बहुत ही अहम अंग है। दांत भोजन को काटने और चबाने का काम करते हैं। इसके अलावा दांत हमारे शरीर की सुंदरता में भी अहम भूमिका निभाते है। दांत सफेद और चमकदार होने से व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन आजकल गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और शराब का सेवन करने से दांतों पर पीलापन आ जाता है।

आजकल ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद दांतों की सफाई नहीं करते हैं। इससे दांतों के बीच भोजन के कण फंसकर कीड़े लग जाते हैं। आज हम आपको दांतो का पीलापन हटाने और दांतो को चमकदार बनाने के घरेलू उपाय बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

तुलसी का उपाय

तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व दांतो का पीलापन साफ करने में सहायक होते हैं। इस उपाय को करने के लिए तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर पीस लें। और बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को टुथ पेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांतो का पीलापन साफ हो जाएगा। और दांत चमकदार हो जाएंगे।

सरसों का तेल और नमक का नुस्खा

इस उपाय को करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच सरसों का तेल और एक चम्मच नमक मिलाकर पेस्ट बना लें। और इस पेस्ट को दांतों पर रगड़ने से दातों पर जमी पीली परत साफ हो जाएगी। और दांत बिल्कुल सफेद और चमकदार हो जाएंगे।

संतरे का छिलका और तुलसी का उपाय

संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। और फिर पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना दांतों पर रगड़ने से आपके दांत दूध जैसे सफेद हो जाएंगे। और दांतो से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाएंगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top