दही का प्रयोग बन सकता है जहर , एक बार जरूर पढे

अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि उन्हें दही किस समय खाना चाहिए। और किस समय नहीं खाना चाहिए। हम सभी जानते हैं कि दही खाना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अक्सर लोगों के मन में यह दुविधा रहती है, कि दही किस मौसम में खाएं, कब खाएं और किस रोग में ना खाएं।

रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। रात के समय दही का सेवन करने से कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। खट्टी दही को कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से इसमें विषैले तत्व उत्पन्न हो जाते हैं। दही को ना केवल रात में ही बल्कि बसंत में भी नहीं खाना चाहिए।

रात को भोजन करने के बाद हम अधिक मेहनत नहीं करते और कुछ देर बाद सो जाते हैं। जिसके कारण भोजन ठीक से नहीं पच पाता है। और इसलिए रात को हल्का भोजन ग्रहण करने की सलाह दी जाती है। दही टेस्ट में खट्टी, तासीर में गर्म और पचने में भारी होती है। इसलिए रात को दही खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

पेट में दही के ठीक से ना पच पाने के अनेक साइड इफेक्ट होते हैं। यदि दही का सही तरीके से सेवन किया जाए तो यह फेट, ताकत, पाचन शक्ति को बढ़ाती है। और यदि इसका सही तरीके से सेवन नहीं किया जाए। तो यह फेफड़ों में संक्रमण, खांसी जुकाम के अलावा जोड़ों में तकलीफ भी बढ़ाती है। यदि शरीर में कहीं सूजन हो तो दही खाने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि यह सूजन को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top