जरूर करे इन चीजो का सेवन कर देंगे प्रोटीन की कमी को पूरा 

आज हम आपको प्रोटीन किस चीज में सबसे ज़्यादा पाया जाता है उन चीज के नाम बताने वाले है। प्रोटीन शरीर के निर्माण करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। एक स्वास्थ्य मनुष्य के शरीर में लगभग 62% पानी, 16% प्रोटीन, 6% खनिज और 1% से कम कार्बोहाइड्रेट थोड़ी मात्रा में विटामिन और कुछ अन्य पदार्थ होते हैं।

प्रोटीन हमारे शरीर में बाल, मांस पेशियां, हड्डियां, नाखून और रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है

साथ ही शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। तो आज हम जानेंगे की सबसे ज्यादा प्रोटीन किस चीज में पाया जाता है।

सोयाबीन, मीट और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार है सोयाबीन, प्रोटीन के अलावा सोयाबीन विटामिन बी और खनिज पदार्थों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा सोयाबीन में फाइबर भी होता है।

पनीर, दूध से बने सभी पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। जो कि हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं, पनीर भी दूध से तैयार होता है और इसमें प्रोटीन और फैट पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन होता है।

मूंग की दाल, मूंग की दाल प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक बहुत ही सस्ता साधन है। क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

बादाम, बादाम भरपूर प्रोटीन युक्त होते हैं। 100 ग्राम बदाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top