चेहरे की झाईयों को दूर करे घरेलू उपाय से

आज हम झाईयों को खत्म करने का टिप्स दे रहे है। आज के वक्त में पिगमेंटेशन एक ऐसी समस्या है जिससे हर महिला को कभी ना कभी जरूर फेस करना ही पड़ता है। वैसे महिलाओं में होने वाली ये एक कॉमन समस्या है। जो कि ज्यादा गंभीर नहीं है। लेकिन फिर भी ये महिलाओं की अपनी सेल्फ एस्टीम को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इसमे ज्यादातर समस्या चेहरे पर देखी जाती है। जिसके कारण त्वचा की रंगत असमान हो जाती है। चेहरे पर पैचेज पड़ जाते हैं। त्वचा पर दाग धब्बों की समस्या हो जाती है। जिसके कारण त्वचा कभी कभी काफी बुरी लगने लगती है !

पिगमेंटेशन या झाइयां त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बों को कहते हैं। इसे हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। इसे आप घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं।

आप आलू का जूस, रुई की मदद से प्रॉब्लम एरिया पर लगा सकती हैं या फिर, स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए, आप आलू के जूस को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर भी लगा सकती हैं।

लगातार धूप में रहने से त्‍वचा की रंगत हो सकती है असमान। धूप में अधिक वक्‍त बिताने के कारण शरीर में मेलानिन का स्‍तर बढ़ जाता है। मेलानिन वह तत्‍व है जो हमारी त्‍वचा की रंगत निर्धारित करता है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top