आज हम आपको गाय के घी से जुड़ी हुई बातें बताने वाले है। गाय को को भारत में पूजनीय माना जाता है तथा गाय के घी और दूध को पोस्टिक आहार के रूप में दिया जाता है।
भारत में खाना पकाने में गाय के घी या देसी घी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। खाने के अलावा गाय के घी को पोषक और स्वास्थ्यवर्द्धक फायदों के लिए भी जाना जाता है। आयुर्वेद में गाय के घी की पहचान रसायन के रूप में की गई है।
अब तक तो यही समझा जाता था कि देशी घी ही रोगों की सबसे बड़ी जड़ है? लेकिन यह सच नहीं है गाय का घी स्वादिष्ट और सुगन्धित होने के साथ-साथ वजन नियंत्रित करने, एनर्जी के स्तर को बढ़ाने, मानसिक स्वास्थ्य, बीमारी को दूर करने और त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी है।
हम में से ज्यादातर लोग घी की बात सुनते ही मूंह बना लेटे हैं। अगर माँ फुलके पर या सब्ज़ी में घी दाल भी दें तो नाक-भों चढा कर मोटा होने की चिन्ता करने लगते हैं। पर यकीन मानें, गाय के घी को अमृत कहा गया है जो जवानी को कायम रखते हुए बुढ़ापे को दूर रखता है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।