गर्भवती महिला से जुड़ी हुई कुछ बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए

कुछ ऐसी बाते जो हर महिला को पता होनी चाहिए गर्भावस्था किसी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, इस समय में महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं, आज हम आपको गर्भावस्था से जुड़े बेहद रोचक तथ्य बताने वाले हैं, जिनके बारे में हर महिला को मालूम होना चाहिए।

●  गर्भावस्था के अंतिम महीने में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की मात्रा में गिरावट होती है, जो प्रसव के समय मददगार साबित होता है।

● अगर किसी दम्पति की उम्र 35 साल से ज्यादा है और उनकी हाईट लम्बी है, तो उन्हें जुड़वां बच्चे होने के चांस अधिक रहते हैं।

● सामान्य समय में महिला का गर्भाशय 50 से 60 ग्राम का होता है, जो गर्भावस्था के समय 900 ग्राम से 1 किग्रा तक हो जाता है।

● गर्भवती महिला का हृदय सामान्य महिला की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक काम करता है।

● गर्भावस्था के छठे महीने से बच्चा अपनी माँ की आवाज सुनने और उसे पहचानना शुरू कर देता है।

● गर्भावस्था के 28वें सप्ताह से माँ जो भी सूंघती है, बच्चा भी वाही सूंघना शुरू कर देता है।

● गर्भवती महिला का दिमाग सिकुड़ जाता है जबकि आँखें बड़ी हो जाती हैं।

●  गर्भवती महिला के शरीर में खून की मात्रा 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

● खून की मात्रा बढने से गर्भवती महिला के शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे उन्हें पसीना अधिक आता है।

● कुछ महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस नही होती है, जबकि स्ट्रेच मार्क्स की समस्या अधिकतर महिलाओं को होती है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top