कैंसर में मिलने लगते है शरीर से ये संकेत, आप भी जरुर पढें

आज हम आपको एक बहुत घातक बीमारी के बारे में बताने जा रहे है। कैंसर एक बहुत गंभीर लाइलाज बीमारी है| यदि इसका पहली स्टेज में पता लगा लिया जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है| अन्यथा लास्ट स्टेज पर पहुंचने पर इस रोग से छुटकारा पाना लगभग नामुमकिन है और इसी बीमारी की वजह से हमारे देश में लगभग हर साल बहुत से लोग मृत्यु के शिकार हो जाते हैं| इसीलिए इस बीमारी को लाइलाज माना जाता है| जब शरीर में कैंसर की शुरुआत होती है तो शरीर कुछ संकेत दिन लगता है| यदि इन संकेतों को सही समझ ले और डॉक्टर को दिखा ले तो इस बीमारी का इलाज हो सकता है| तो आइए जान लेते हैं कैंसर बीमारी के शुरुआती संकेतों के बारे में|

कैंसर के शुरुआती संकेत

यदि किसी व्यक्ति को शौच के समय मल और आकार में बदला हो रहा है तो इस नजरअंदाज ना करें| क्योंकि यह कैंसर का लक्षण हो सकता है|

जब शरीर के किसी अंग पर चोट लग जाए और खून बंद ना हो तो यह भी कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है| इसीलिए इस नजरअंदाज ना करें|

यदि किसी व्यक्ति का वजन तेजी से घट रहा है तो यह शुरुआती लक्षण हो सकता है| क्योंकि जब वजन घटता है तो इस बीमारी में 1 महीने के अंदर वजन 5 किलो तक कम हो जाता है|

यदि किसी शरीर के अंग पर बिना चोट के अचानक से सूजन आ जाए तो यह भी कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है|

यदि शरीर पर कोई गांठ हो गई है और गांठ का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा है तो यह भी कैंसर का शुरुआती लक्षण है|

यदि किसी व्यक्ति को कई दिनों से उल्टी आ रही है और उसके साथ खून भी आ रहा है तो यह भी कैंसर का लक्षण हो सकता है|

यदि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी में अचानक से बदलाव हो गया है और सिर में तेज दर्द हो रहा है तो यह दिमाग के कैंसर का लक्षण हो सकता है|

यदि किसी व्यक्ति को लगातार कई दिनों से खांसी है और खांसी में बलगम आता है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तो यह फेफड़ों में कैंसर का लक्षण हो सकता है|

अगर आपको भी अपने शरीर से ऐसे संकेत मिलते है तो आप एक बार आप डॉक्टर को जरूर दिखाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top