कांग्रेस के लिए आई बड़ी खुशखबरी ,सोनिया गांधी हुई भाग्यशाली साबित

जैसा कि हम सभी जानते है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा फैसला ले लिया था। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपने लिए अंतरिम अध्यक्ष तलाश लिया। पार्टी नेताओं ने एकमत होकर सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया। वहीं राहुल गांधी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया। सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाल ली है और वो पार्टी के लिए भाग्यशाली भी साबित हुई हैं। उनके नेतृत्व संभालते ही पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है।

रात को लंबे मंथन के बाद हुआ फैसला

कांग्रेस संरक्षक सोनिया गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस की कमान सौंप दी जाएगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। हालांकि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शनिवार को कई नेताओं के नाम पर मंथन किया गया। इसके बाद सोनिया गांधी के नाम पर अंतिम फैसला हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रात में प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है और वो अध्यक्ष की नियुक्ति तक कांग्रेस की कमान संभालेंगी।

जानें सोनिया के कमान संभालते ही आई कौन सी खुशखबरी

सोनिया गांधी के कमान संभालते ही कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी पश्चिम बंगाल से आई है। यहां कांग्रेस को बड़ी सफलता मिल गई है। बंगाल में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी पार्टी का साथ मिल गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उपचुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ का फैसला ले लिया है। इसका ऐलान भी कांग्रेस के बंगाल अध्यक्ष सौमित्र सेन ने कर दिया है।

कांग्रेस उत्तर दिनाजपुर जिले की कालियागंज सीट के अलावा पश्चिम मेदिनीपुर की खड़गपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं माकपा नदिया जिले के करीमपुर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। माकपा के साथ आने पर कांग्रेस बंगाल में काफी मजबूत स्थिति में आ गई है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top