आप भी करते है इस जहर का सेवन तो आज ही छोड़ दे

आज हम आपको एक ऐसे जहर के बारे में बताने जा रहे है जिसका सेवन अधिकतर इंसान करते है। इंसान से कुछ गलतियां भूलवश होतीं हैं और कई गलतियां इंसान जानबूझ कर करता है, और जो इंसान जानबूझ कर गलतियां करता है। वह दंड का अधिकारी होता है।

आज मैं बात कर रही हूँ तम्बाकू के बारे में , तम्बाकू के सेवन से आज लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, किन्तु इसके बावजूद भी इसका सेवन करते हैं। तम्बाकू में निकोटीन नामक एक पदार्थ पाया जाता है। जिसके सेवन से इंसान तम्बाकू का लती बन जाता है और चाहकर भी नहीं छोड़ पाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से हर साल 16 लाख लोगों की मौत हो जाती है और यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

आज हमारे देश में लगभग 80% लोग गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट का सेवन करते हैं और इन तीनों में तम्बाकू पड़ती है। लोगों को पता होता है कि इससे कैंसर होता है इसके बावजूद अपने शौक के लिए इन चीजों का सेवन करते हैं। अब तो सिर्फ एक ही चारा है कि या तो इस पर बैन लगाया जाय या तम्बाकू के उत्पादन पर रोंक लगा दी जाय। तम्बाकू के सेवन से हार्ट अटैक, हाई बीपी और कैंसर जैसी बीमारी जन्म लेती है।

इसके सेवन करने वाले शुरू में तो अपने शौक में इसका सेवन करते हैं लेकिन बाद में इसकी लत लग जाती है और ये लाख कोशिश के बावजूद नहीं छूटती। भारत में ज्यदातर लोग किसी न किसी रूप में इस मीठे जहर सेवन जरूर करते हैं और इसके नुक्सान जानकार भी अनजान बने रहते हैं परिणाम स्वरुप धीरे धीरे हो जाती है मौत। अगर आप इस मीठे जहर का सेवन करते हैं तो तुरंत छोड़ दें, कहीं बाद में पछताना न पड़े।

तम्बाकू मीठे जहर की तरह काम करती है, जो पहले इंसान को कई बीमारियों से ग्रसित करती है और उसके बाद जान ले लेती है। तम्बाकू छोड़ने का सिर्फ एक ही उपाय है दृढ संकल्प। आप लोग जो भी इस मीठे जहर के शिकार हैं आज से ही दृढ संकल्प करें और खुशहाल जीवन जियें।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top