अब होगा सबका सपना पूरा क्योकि अब सस्ते दाम में मिल रहा है iphone

सपना तो हर किसी का होता है और एप्पल का आईफोन खरीदना अधिकतर लोगों के लिए एक सपना जैसा है। लेकिन अब आपको यह जानकर खुशी होगी कि एप्पल का आईफोन भारत में सस्ते कीमत पर उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि अगले महीने से यह आपको कम कीमत में मिलने लगेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अब भारत में इस फोन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। देश में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ने एप्पल के आईफोन के कई मॉडलों की असेंबलिंग शुरू कर दिया है। यह अगले महीने ऑफलाइन बिक्री के लिए पर उपलब्ध हो जाएगा।

देश में लोकल असेंबलिंग की वजह से इसकी कीमत कम हो जाएगी। एप्पल के फोन को भारत में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन महंगा होने की वजह से ज्यादातर लोग इसे नही खरीद पाते।

अगस्त महीने से आएंगे मेड इन इंडिया आईफोन :-

सूत्रों के अनुसार एपँपल आईफोन को अभी कुछ और मंजूरियों का इंतजार है। इसके बाद इंडिया मेड iphone.xr और iphone.xs भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध की जाएगी। लोकल एसेंबली शुरू होने की वजह से कंपनी को टैक्स में बचत मिलेगी। इसके अलावा भारत में रिटेल स्टोर खोलने के लिए कानून का पालन करने में भी मदद मिल सकती है।

पहले से हो रही दूसरे मॉडल्स की असेंब्लिंग :-

तमिलनाडु में एप्पल, फॉक्सकॉन की एसेंबली यूनिट में आईफोन एक्स फैमिली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। वहीं इससे पहले एप्पल ने बेंगलुरु में विस्ट्रॉन कार्प के लोकल यूनिट में iphone S6 और S7 का उत्पादन किया था।

कंपनी ने कुछ दिन पहले जारी किया था एक टीजर :-

हाल ही में एप्पल इंडिया के द्वारा आईफोन 6s का एक टीजर जारी किया गया था। इसमें बताया गया कि अब यह आईफोन भारत में ही बनेगा। एप्पल भारत में अपने पुराने मॉडल की असेंबली करके बेचने की तैयारी कर रहा है। वहीं एप्पल पर मेड इन इंडिया का टैगलाइन भी दिया जाएगा। ऐसा होने से लोग इससे खुद को कनेक्ट कर पाएंगे और इसकी बिक्री भी बढ़ेगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top