अब घर पर ही करे ऐसे पेडीक्योर, और चमकाए अपने पैरों को

आज हम आपको आसान से टिप्स देने वाले है। दिन भर की गतिविधियों में सबसे ज्यादा प्रभावित पैर ही होते हैं, इसलिए इनकी देखभाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। साफ-सुथरे और चिकने पैर शरीर की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। वर्तमान में पैरों की देखभाल के लिए पेडीक्योर अच्छा विकल्प बनकर उभरा है, लेकिन इसे कराने के लिए पार्लर के अलग-अलग रेट्स आपको परेशान कर सकते हैं।

आपको इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम घर पर पेडीक्योर करने का तरीका बता रहे हैं, जिसे आप जब चाहे अपना सकते हैं।

यह जरूरी नहीं है कि पेडीक्योर के लिए आप हमेशा पार्लर ही जाएं। आप कम समय और कम पैसे में पेडीक्योर एट होम कर सकती हैं। नीचे जानिए घर में पेडीक्योर करने का सबसे आसान और कारगर तरीका–

नेल पॉलिश के निशान हटाएं

पेडीक्योर के लिए जरूरी सामग्री सुनिश्चित करने के बाद अब आप नाखूनों पर लगे नेल पॉलिश के निशानों को हटाएं। इसके लिए आप कॉटन बॉल पर नेल पॉलिश रिमूवर की कुछ बूंदें डालें और धीर-धीरे नाखूनों पर रगड़ें। अच्छी तरह नाखून साफ करने के बाद अगले चरण के लिए आगे बढ़ें।

नाखूनों को काटें और रगड़ें

पैरों को पानी में डुबोएं

नाखूनों को काटने और रगड़ने के बाद अब आप पैरों को आराम देने के लिए इन्हें हल्के गर्म पानी में कुछ देर डूबोकर रखें।

पैरों को स्क्रब करें

पैरों की मृत त्वचा को हटाने के लिए फुट स्क्रब का इस्तेमाल करें। लगभग तीन-चार मिनट तक एड़ियों, तलवों, पैरों की उंगलियों और बाकी जगह को धीरे-धीरे स्क्रब करें।

पैरों को मॉइस्चराइज करें

अब आपके पैर बिल्कुल साफ हैं, लेकिन इनको मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। आप किसी अच्छे मॉश्चराइजर का चुनाव करें। मॉश्चराइजर से लगभग 10 मिनट तक पैरों, एड़ियों और नाखूनों की हल्की मसाज करें। अगर आपके पास मॉश्चराइजर नहीं हैं, तो आप जैतून तेल भी प्रयोग में ला सकते हैं।

नेल पॉलिश लगाएं

पैरों को मॉश्चराइज करने के बाद आप अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगा सकते हैं। यह पेडीक्योर का अंतिम स्टेप है।

अब तो आप घर पर पेडीक्योर करने का तरीका जान गए होंगे। फिर देर किस बात की, जल्द ही इस आसान तरीके को अपनाएं और अपने पैरों को आकर्षक व खूबसूरत बनाएं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top