हर कोई अपने अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहता है। अपर लिप पर बाल आना , हर महिला के साथ होता है जिसके कारण खूबसूरत चेहरा भी फीका लगने लगता है हम ये बाल हटवाने के लिये पार्लर जाते है,जहाँ इन्हें हटवाने में दर्द सहना पड़ता है आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू उपाय जिसकी सहायता से आप अपर लिप बाल की समस्या से छुटकारा पा सकती है।
आप अपर लिप के बालों से छुटकारा पाने के लिये हल्दी और ढूध का पेस्ट बना कर अपर लिप्स केऊपर लगा ले पेस्ट जब सुख जाए तो हल्का हल्का मसाज करें यदि हर हफ्ते में आप ये तीन से चार बार करती है तो अपर लिप्स में बाल आने की समस्या कम होने लगती है।
आप अपर लिप के बालों को हटाने के लिये अंडे की सफेद भाग को आटे और शक्कर के साथ पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को आप अपर लिप के बालों पर लगाये। पेस्ट जब सूख जाये तो हल्के हाथों से रगड़ कर निकाले। ऐसा करने से अपर लिप्स में बाल आने की समस्या कम होने लगती है।
बेसन और हल्दी का पेस्ट भी अपर लिप के बालों को हटाने के लिये बेहतर विकल्प है आप इसके पेस्ट को अपर लिप के बालों में लगाये जब पेस्ट सूख जाये तो हल्के हाथों से हल्का हल्का इसे रगड़े ऐसा करने से अपर लिप्स में बाल आने की समस्या कम होने लगती है।
नींबू का रस, शक्कर पानी को अच्छे से मिक्स कर ले फिर इसे अपने अपर लिप के बालों पर लगाये। पेस्ट जब सूखे, इसे साफ पानी से धो ले ऐसा करने से अपर लिप्स में बाल आने की समस्या कम होने लगती है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।