अंडरआर्म पर करती है रेजर का इस्तेमाल तो जरूर पढे ये खबर

आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी बताने वाले है। जो अक्सर हर किसी के साथ होती है अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए आप कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए सबसे बेहतर तरीका वैक्सिंग होता है लेकिन कई बार वक्त की कमी के कारण कई बार आप पार्लर नहीं जा पाते हैं और ऐसे में इसके लिए मजबूरी में रेजर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

रेजर से बाल हटाने में आपको स्किन की परेशानी हो सकती है, साथ ही इसके साथ संक्रमण होने की संभावना भी रहती है। इसीलिए रेजर को इस्तेमाल करते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपकी अंडरआर्म की त्वचा पर आपको रैशेज और जलन की परेशानी नहीं होगी और बाल अच्छी तरह क्लीन हो जाएंगे।

अंडरआर्म के बाल हटाने से पहले आप हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे अंडरआर्म में मौजूद बालों को रेजर से हटाने में आसानी होती है। रूखी स्किन पर रेजर चलाना स्किन के लिए काफी खतरनाक होता है। इसके साथ बालों को भी हटाना काफी मुश्किल होता है।

कभी भी सीधे तौर पर अंडरआर्म के बालों को हटाना शुरू ना करें। हमेशा किसी अच्छी शेविंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आपके पास शेविंग क्रीम न हो, तो आप कोई भी कंडीशनर या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती है।

बालों को अच्छी तरह हटाने के लिए जरूरी ये होता है कि आप रेजर को सही डायरेक्शन में चलाए। जिस डारेक्शन में बाल ज्यादा हो उसी डायरेक्शन में शेविंग को शुरू करें जैसे अगर ऊपर की तरफ बाल ज्यादा है , तो शेविंग ऊपर से नीचे की तरफ करें।

रेजर के इस्तेमाल के बाद अपने अंडरआर्म को मॉइश्चराइज करना कभी ना भूलें। इस हिस्से पर एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आप चाहे तो इस पर एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो की सबसे अच्छा मॉइश्चराइजर होता है।

रेजर से होने वाले संक्रमण से बचने के लिए ये जरूरी होता है कि आप इसे अच्छी तरह क्लीन और समय के अनुसार बदल दें। रेजर के इस्तेमाल से पहले औऱ बाद में रेजर को डिटॉल से जरूर धोएं 3 से 4 बार इस्तेमाल करने के बाद आप अपना रेजर जरूर बदल दें।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top