ज़्यादा सोना सेहत के लिए होता है हानिकारक आइये जानते है फायदे या नुकसान

यदि आप अपने जीवनकाल का एक तिहाई हिस्सा सोने में बिता रहे हैं, तो आप बिलकुल सही कर रहे हैं हालाँकि, हर व्यक्ति के अपने सिद्धांत और विश्वास हैं और वो उसी हिसाब से तय करता है कि उसे कब और कितना सोना है।

इसी वजह से ज़्यादातर लोग सोने को लेकर कुछ मिथकों के शिकार भी हुए हैं आज हम आपको सोने के बारे में लोगों में फैले पाँच मिथकों की सच्चाई बताने जा रहे हैं। आइए जानें।

खर्राटे लेना है हानिकारक

ख़ासकर पुरुषों में खर्राटे लेना आम बात है। जो लोग इसे हानिकारक मानते हैं, वो गलत हैं।

हालाँकि, कुछ मामलों में यह गंभीर नींद विकार का संकेत दे सकता है, जिसे स्लीप एपनिया कहते हैं।

स्लीप एपनिया में सोने वाले व्यक्ति को साँस लेने में रुकावट होती है, जिससे हवा वायुमार्ग में बहने से रुक जाती है इससे भयानक हृदय रोग भी हो सकता है।

यदि आप भी ज़्यादा खर्राटे लेते हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

बड़े लोगों को होती है कम नींद की ज़रूरत

चिकित्सा विशेषज्ञ रोज़ाना 7-9 घंटे औसत नींद की सलाह देते हैं हालाँकि, बढ़ती उम्र के साथ सोने की आदत में काफ़ी बदलाव आ सकता है, लेकिन हमें जितनी नींद की ज़रूरत होती है, वह प्रभावित नहीं होती है।

हाँ, बड़े लोग रात में कई बार जागते हैं और लंबी नींद लेने में असमर्थ होते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें भरपूर और गहरी नींद की ज़रूरत नहीं है नींद की कमी से उनका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है।

सोते समय दिमाग भी सोता है जो लोग यह सोचते हैं कि नींद में व्यक्ति का दिमाग भी सोता है, वो लोग गलत हैं क्योंकि केवल शरीर ही सोता है, जबकि दिमाग काम करता रहता है नींद के दौरान भी दिमाग शरीर की कई महत्वपूर्ण क्रियाओं को नियंत्रित करता है।

बाद में पूरी कर सकते हैं अधूरी नींद

अगर आप कई दिनों तक पूरी रात जागकर नींद ख़राब करते हैं, तो आप स्लीप डेट नाम की बीमारी को जन्म देते हैं।

कई लोगों का मानना है कि वो वीकेंड पर सप्ताह की अधूरी नींद को पूरी कर सकते हैं, लेकिन यह इस तरह काम नहीं करता है।

जिस समय शरीर को आराम की ज़रूरत होती है, अगर उसे वो उसी समय दिया जाए तो बेहतर होता है इसलिए रोज़ाना अच्छी और लंबी नींद लेना बहुत ज़रूरी है।

हमेशा अच्छा होता है ज़्यादा सोना

आप जितना ज़्यादा सोते हैं, उतना ही अच्छा होता है, लेकिन हर व्यक्ति की नींद दूसरे व्यक्ति से अलग होती है शोध के अनुसार यह पता चला है कि बहुत ज़्यादा सोना (9 घंटे से ज़्यादा) आपकी नींद की गुणवत्ता को कम कर सकता है।

बेहतर नींद के लिए उपाय

अगर आपको नींद नहीं आती है, तो ये उपाय अपनाएँ

●  बिस्तर पर जाने से पहले कमरे की रोशनी धीमी या बंद कर दें।

● सोते समय मोबाइल से दूरी बनाएँ।

● आपका जो सोने का समय है, उससे 3-4 घंटे पहले ही रात का खाना खा लें इसके अलावा रात में ज़्यादा भारी खाना न खाएँ।

● सोने से पहले किताब पढ़ें, ध्यान लगाएँ या धीमी आवाज़ में संगीत सुने, इससे नींद अच्छी आती है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top