होंठ को बनाये गुलाबी और सुंदर इन छोटे से उपाय से

होंठ का खूबसूरत होना बहुत जरूरी है। होंठ हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। हमारे शरीर की खूबसूरती में होंठों का अहम योगदान होता है। महिलाओं के होंठ गुलाबी और कोमल होने से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। लेकिन आजकल सूर्य किरणों का हमारे शरीर के अलावा चेहरे और होठों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा धूप में रहने से होंठ काले पड़ जाते हैं। और रूखे दिखाई देने लगते हैं।

आज हम आपके लिए दो ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से आपके होंठ फिर से गुलाबी और चमकदार हो जाएंगे। आइए जान लेते हैं। काले से काले होठों को बनाए बिल्कुल गुलाबी और कोमल, अपनाएं ये 2 घरेलू नुस्खे।

हल्दी का नुस्खा

आयुर्वेद के अनुसार हल्दी अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हल्दी के इस्तेमाल से होठों को भी गुलाबी कर सकते हैं। इस नुस्खे के लिए दो चम्मच दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर टूथ ब्रश की सहायता से होंठों पर लगाएं। इसके बाद होठों पर लिप बाम लगाएं। दो-तीन दिन ऐसा लगातार करने से आपको फर्क देखने को मिल जाएगा।

नींबू और बादाम तेल का नुस्खा

काले होंठों को गुलाबी और कोमल बनाने के लिए नींबू और बादाम का तेल भी बहुत फायदेमंद है। नींबू के रस के इस्तेमाल से होठों पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को आप आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए होठों पर रोज नींबू का रस लगाएं। होंठों पर बादाम का तेल लगाने से होंठों में नमी हमेशा बरकरार रहती है। और होंठ गुलाबी और कोमल हो जाते हैं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *