हर व्यक्ति को पता होने चाहिए यह घरेलू राज
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम विभिन्न प्रकार के उपाय अपनाते हैं। परन्तु आमूल चूल परेशानियां हमें गाहे बगाहे परेशान कर ही देती हैं। ऐसे में हमें कुछ घरेलू नुस्खों के द्वारा इन्हें हल करने का तरीका पता होना चाहिए।
घुटनों के दर्द मे
आमतौर पर लगभग हर घर में बड़े बुजुर्गों को गठिया की समस्या परेशान करती ही है। अगर आपके घर में किसी के घुटने दर्द करते हैं तो आप उन्हें सुबह सुबह खाली पेट रात में भिगोये हुए अखरोट दें। उनके दर्द में राहत मिलनी शुरू हो जायेगी।
छींक आने में
छींक का आना सामान्य सी बात है परंतु अगर ये समस्या ज्यादा बढ़ गयी है और छींक ना रुक रही हो तो ताज़ा हरा धनिया मसल कर सूँघ लेने से छींक का आना बंद हो जाता है।
गले में खराश
इस मौसम में खांसी जुकाम हो जाना आम बात होती है, जिसकी शुरुआत गले के खराश से होती है, जो बहुत पीड़ादायी होती है। परन्तु गले में खराश होने पर अगर सुबह खाली पेट सौंफ चबाया जाए तो बहुत आराम पहुँचता है।
बच्चों की लम्बाई और शारीरिक विकास अवरुद्ध होने पर
अगर बच्चों का शारीरिक विकास अच्छे तरीके से नहीं हो रहा है तो उनके खाने में पपीता अवश्य शामिल करना चाहिये, वो बहुत फायदेमंद होता है।
दाद और खुजली पर
दाद और खुजली जैसी पसीने के कारण हुई कीटाणुजन्य बीमारियां भी काफी तकलीफ देती हैं। अगर दाद, खाज, खुजली पर कच्चे पपीते का रस लगाएंगे तो इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।