सेब खाने से होते है इतने फायदे

क्या आप भी जानते है कि सेब हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। सेब का प्रयोग हर घर में फल के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार सेब अनेक गुणों से भरपूर होती है। और सेब खाने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं।

● सेब में प्रचुर मात्रा में एंथोसियानिन और टैनिन होता है। इस फल में खूब विटामिंस, फाइबर और अन्‍य पोषक तत्‍व होते हैं जिनमें भरपूर औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होते हैं।

● अगर आप दोपहर में कम से कम एक सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट में जो कब्ज, गैस बनती है वह खत्म हो जाती है। जिससे आपका पेट तंदुरुस्त रहने लगता है। आपको पाचन सम्बंधित किसी तरह की समस्या नहीं होंगी।

● अगर आप रोजाना दोपहर में एक सेब का सेवन कर रहे है तो इससे त्‍वचा स्‍वस्‍थ, सुंदर, मुलायम और चमकदार होगी।

● सेब शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को साफ़ करके आपके शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए सेब का जूस पीना अधिक फायदेमंद है।

● सेब भूलने की बीमारी को दूर करने के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। इसमें क्वैरसैटिन नामक तत्व होता है, जो मस्तिष्क को तेज करने में मदद करता है।

● सेब में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है। जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

● सेब एंटीओक्सीडेंट्स एव फायटोकैमिकल्स का भरपूर स्रोत है जो ना सिर्फ कैंसर से शरीर को बचाता, बल्कि कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में सहायक माना गया है सेब पेट, स्तन, जिगर और फेफड़ों के कैंसर से बचाने में मुख्य रूप से लाभदायक है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top