सर्दियों में चेहरे पर लगा ले ये चीज, आएगा चेहरे पर निखार

सर्दियों के समय में हमारे चेहरे का ग्लो ही खत्म हो जाता है। इससे परेशान होकर लोग न जाने कितनी तरह के मोस्टराइजर और कितनी तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। अपने चेहरे के ग्लो को फिर से वापस पाने के लिए लोग महंगी से महंगी क्रीम का और दवाओं का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कोई फायदा नहीं होता है। आज के हमारे इस पोस्ट में हम आपको कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने वाले हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की ग्लो को फिर से वापस पा सकते हैं।

ठंड के दिनों में अक्सर हर किसी के चेहरे का निखार रुक हो जाता है। इस मौसम में हर किसी के चेहरे पर रूखापन की समस्या होती है तो किसी के चेहरे पर खिंचाव की समस्या होती है। लोग इन समस्याओं से काफी ज्यादा परेशान होते हैं। ऐसे में हमारे चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। आपको बता दें कि ठंड के दिनों में दही का इस्तेमाल करके आप इन समस्याओं से काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

ठंड के समय में अक्सर हमें दही खाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि दही खाने से गले की समस्या हो सकती है लेकिन क्या आप सभी को पता है कि अगर आप दही का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करेंगे तो ऐसे आपके चेहरे का ग्लो फिर से वापस आ जाएगा। आज के हमारे इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे जानकर अगर आप उसका इस्तेमाल करेंगे तो आपके चेहरे का ग्लो फिर से वापस आ जाएगा।

दही अब आपके चेहरे के निखार को आएगा वापस –

वैसे तो दही के कई तरह के फायदे होते हैं। आपको बता दें कि दही सेहत के साथ-साथ हमारे बालों के लिए और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। दही के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की रंगत को निखार सकते हैं। चेहरे पर दही लगाने चाहिए। आपकी स्किन को काफी ताजगी भरा महसूस कराता है। अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हो या फिर मुंहासे हो तो आप अपने चेहरे पर दही का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से आपके चेहरे से सभी निशान गायब हो जाएंगे।

इस तरह से बनाया दही का फेस पैक

अगर आपकी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल हो चुके हैं और काफी पैसे खर्च करने के बावजूद भी ये नहीं हट रहे हैं तो इसके लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आप सोने से पहले रात के समय में डार्क सर्कल वाले जगह पर दही का इस्तेमाल करें। उस जगह पर दही को अच्छी तरह से लगाए और जब दही सूख जाए तो इसे अच्छे से धो लें। आप इस उपाय को हर दूसरे दिन कर सकती हैं। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि आपके चेहरे से डार्क सर्कल्स गायब हो चुके होंगे।

अगर आप दही में शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है। इससे बनाने के लिए आप एक बड़े चम्मच दही और एक छोटे चम्मच में शहद को मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इसे अपने चेहरे के ऊपर लगाएं और इस फेस पैक को 5 मिनट तक लगा रहने दें। 5 मिनट के बाद जब यह सूख जाए तो इसे अच्छी तरह से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपको खुद ही फर्क नजर आ जाएगा।

अक्सर कुछ लोगों के चेहरे पर झुर्रियाँ आ जाती है जो कि हमारे चेहरे को बदसूरत बना देता है। अगर आपके चेहरे पर भी झुरिया आ जाती है तो दही आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसे खाने के साथ-साथ दही और बेसन का पेस्ट बनाकर आप अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करते समय आपको एक बात का ध्यान रखना है कि इस पेस्ट को आप एक समान मात्रा में ही अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लगाने के बाद जब यह सूख जाए तो इसे अच्छी तरह से धो लें। अगर आप रोज़ाना ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे को बहुत ही अधिक फायदा होगा।

अक्सर लोग अपने चेहरे पर दाग धब्बे और निशान से परेशान रहते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी दाग और धब्बे के निशान है तो आप अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दही आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इसके लिए आप एक चम्मच दही में एक छोटे चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके बाद अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह पेस्ट आपके चेहरे पर अच्छी तरह से सूख जाए तो गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपको खुद ही फर्क नजर आ जाएगा।

आप भी चेहरे पर एक बार इस्तेमाल करें और देखें असर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top