सरकार ने भेजे जन धन खाते में 500 रूपये, महिलाये को देने पड़ गए 10,000 रुपये
कोरोना के चलते लॉक डाउन के बीच सरकार ने जनता को राहत पहुंचने के लिए जन धन खाताधारकों के खाते में 500 रूपये भिजवाने की घोषणा की थी | अब ऐसे में इस घोषणा के तहत महिलाओं के अकाउंट में धनराशि भेजी गयी | लेकिन जब एक महिला बैंक में अपने पैसे लेने पहुंची तो उसे 10000 का जुर्माना चुकाना पड़ गया |
दरअसल पुलिस ने 39 महिलाओं को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन ना करने को लेकर धारा 151 के तहत कार्यवाही की और उन्हें जेल भेज दिया था | इसके 5 घंटे के बाद उन्हें जेल से रिहा किया |
आप भी जरूर देखें
जानकारी के अनुसार MP के भिंड इलाके की रहने वाली एक महिला संतोष शाक्य उन 39 महिलयो के साथ थी, जिन्होंने लॉक डाउन का उल्लंघन किया था | संतोष ने बताया कि वे अपने पति, सास और तीन बच्चो के साथ रहती है | उनके पति सिलाई का काम करते है | ऐसे में वे जो कमाते थे, उसी से उनका गुजारा होता था | लेकिन अब लॉक डाउन की वजह से वो बेरोजगार है |
ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट में पैसे आये है, तो वे नजदीकी SBI के कीऑस्क सेण्टर चली गयी| लेकिन तभी वहां आकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें एक विद्यालय में बनाई गयी अस्थायी जेल में बंद कर दिया |
इसके बाद शाम को उन्हें 6 बजे 10000 की जमानत पर छोड़ा गया | उन्होंने बताया कि उनको 5 घंटे कैद में रखा गया | अब संतोष इस वाकये से इतना डर गयी है कि उसने 500 रूपये लेने से भी मना कर दिया है |बता दे जिस आरोप के लिए पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया था, उसी को ठेंगा दिखते हुए पुलिस ने सभी महिलाओं को पुलिस वैन में ठूंसा और अस्थायी जेल में बंद कर दिया | इस मामले की अधिकारी रजनी गुर्जर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी की भीड़ इकट्ठा हो रही है और लॉक डाउन का पालन नहीं किया जा रहा है | इसीलिए उन्होंने उन 39 महिलाओं पर 151 के तहत कार्यवाही की |
ऐसे में जब पुलिस से पूछा गया कि महिलाओं को एक साथ क्यों ठूंसा गया | जबकि मामला सोशल डिस्टेंटिंग को तोड़ने का था तो पुलिस ने कहा की बहुत सारी चीज के बहुत सारे तरीके हैं जो समझाने से कंट्रोल नहीं हो रही है तो क्या करें | जो प्रैक्टिल होगा वही करना पड़ेगा | ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति पालन ना करे दूसरा व्यक्ति पूरा पालन करे |
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।