सप्ताह में दिनों के हिसाब से करे दालों का चयन, होगी हर इच्छा पूरी

आज हम आपको बहुत ही खास जानकारी देने जा रहे है जो शायद ही आपको पता होगी सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता से संबन्धित है साथ इन दिनों का ताल्लुक अलग-अलग ग्रहों से भी माना जाता है इन ग्रहों का संबन्ध तमाम रंगों से है, साथ ही इनकी अपनी अलग ऊर्जा है यदि हर दिन के मुताबिक उस ग्रह से संबन्धित रंग के वस्त्र धारण किए जाएं और उसी रंग की चीजों का आहार लिया जाए, तो व्यक्ति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसके तमाम काम बनते चले जाते हैं साथ उस दिन से संबन्धित ग्रह मजबूत होता है। तो आइए जानते है कि दिन कौन सी Daal खानी चाहिए।

Daal
Daal

ब्रह्मवैवर्त पुराण में लोगों को सप्ताह में हर दिन के हिसाब से अलग Daal खाने की बात कही गई है मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति कुंडली में अपने ग्रहों की स्थिति को आसानी से मजबूत कर सकता है।

जानिए किस दिन कौन सी Daal खानी चाहिए।

सोमवार : इस दिन छिलके वाली मूंग की Daal खाना चाहिए अगर आपको छिलके वाली मूंग पसंद नहीं है, तो आप अरहर की दाल भी खा सकते हैं ये ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है इसे खाने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है।

मंगलवार : इस दिन लाल रंग का विशेष महत्व होता है ऐसे में लाल मसूर की Daal का सेवन काफी शुभदायक माना जाता है हर मंगलवार को लाल मसूर का सेवन करने और इसे दान देने से मंगल के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

बुधवार : बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए और भगवान बुध व गणपति की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन हरी छिलके की मूंग की Daal खाएं संभव हो तो इसे किसी जरूरतमंद को दान भी करें ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है, धन की कमी नहीं रहती, सेहत अच्छी होती है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।

गुरुवार : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरू बृहस्पति को समर्पित माना जाता है इस दिन पीली चीजों का सेवन उत्तम माना जाता है गुरुवार के दिन चने की दाल खाना सबसे शुभ माना जाता है साथ ही, ये Daal किसी को दान करनी चाहिए या गाय को गुड़ के साथ आटे की लोई में खिलानी चाहिए इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है शादी विवाह अड़चनें दूर होती हैं व्यक्ति धर्म के मार्ग पर अग्रसर होता है, साथ ही धन की कमी नहीं रहती।

शुक्रवार : शुक्र ग्रह को धन, वैभव और विलासितापूर्ण जीवन देने वाला माना जाता है इस दिन मूंग या कुल्थी की Daal खाना शुभ होता है इससे आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की कमी नहीं रहती।

शनिवार : शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है इस दिन काली चीजों का सेवन करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है इस दिन काले रंग की उड़द की Daal खानी चाहिए, साथ ही दान भी करनी चाहिए शनि के मजबूत होने से राहु और केतु संबन्धी तमाम कष्ट भी दूर होते हैं।

रविवार : रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है वैसे तो इस दिन का रंग लाल है, लेकिन इस दिन लाल रंग की Daal का सेवन करने के लिए मना किया गया है इस दिन चने की या बिना छिलके वाली मूंग की दाल का सेवन करना अच्छा माना जाता है इससे सूर्य संबन्धी समस्याएं दूर होती हैं।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top