शिमला मिर्च खाने से होते है बहुत से फायदे, नही जानते होंगे आप
आज हम आपको शिमला मिर्च के फायदे बताने वाले है जैसा की हम सभी को यह पता हैं की हरी सब्जियां हमारे सेहत के लिए कितनी अधिक फायदेमंद होती हैं।
वैसे ही बात करे शिमला हरी मिर्च की तो यह हमारे सेहत को कई सारे लाभ भी देती हैं। इसका सेवन करने से हमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट बहुत ही भरपूर मात्रा में मिलते हैं। बाजार में अलग अलग रंग की भी शिमला मिर्च आती हैं। लेकिन इनमें से रोजाना बाजार में बिकने वाली हरी शिमला मिर्च ही बहुत अधिक फायदेमंद होती हैं। आईये जानते हैं इसके फायदे।
विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से संक्रामक रोगों से लड़ने में भी बहुत मदद करती है। ये इम्यूनिटी मजबूत करने में भी बहुत मदद करती है। लंग इंफेक्शन, अस्थमा में भी ये बहुत फायदेमंद है।
शिमला मिर्च कैंसर से बचाव के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये कैंसर सेल्स को विकसित नहीं होने देती है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी बहुत भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से त्वचा में बहुत कसाव बना रहता है। शिमला मिर्च में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें वसा को घटाने की शक्ति होती है और इसके सेवन से उपापचय विल्कुल दुरूस्त रहता है।
शिमला मिर्च से पेट में दर्द, गैस और कब्ज की परेशानी बहुत दूर होती है। शिमला मिर्च के सेवन से डायबटीज में बहुत राहत मिलती है और शरीर में ब्लड़ सुगर का स्तर भी विल्कुल सही रहता है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमें जरूर बताएं ऐसी ही नई नई जानकारी पाने के लिए हमें फ़ॉलो जरूर करें।