रूसी सेना ने किया यूक्रेन सिटी पर कब्ज़ा, रूस ने किया दावा

दोस्तो जैसे हम सभी जानते है कि आज कल रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हुई है रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया गया है रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रातभर हवाई और शिप-बेस्ड क्रूज़ मिसाइलों से हमले किए।

यूक्रेन
यूक्रेन

कीवः यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार का कहना है कि राजधानी और देश के दक्षिण में लड़ाई चल रही है और यूक्रेनी सेना सफलतापूर्वक रूसी हमलों का सामना कर रही है।

चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें

https://youtu.be/Og_ifRyygg8

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना के छोटे समूहों ने कीव में घुसपैठ करने की कोशिश की और यूक्रेनी सैनिकों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि रूस कीव पर कब्जा करना चाहता है और देश के नेतृत्व को नष्ट करना चाहता है लेकिन रूसी सेना कोई बढ़त हासिल करने में विफल रही है और कीव में स्थिति यूक्रेनी सेना के नियंत्रण में है।

इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उनके सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रातभर हवाई और शिप-बेस्ड क्रूज़ मिसाइलों से हमले किए। रूस ने सैकड़ों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सैनिक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यूक्रेनी विशेष सेवाओं और राष्ट्रवादियों द्वारा उकसावे को बाहर करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना ने कीव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट पर भी कब्जा कर लिया है।

दोस्तों आपको कैसी लगी जानकारी हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top