हम आपको चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए खास टिप्स देंगे अक्सर महिलाएं और लड़कियां अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए पार्लर जाती हैं, जिसमे हजारो रूपये भी खर्च हो जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी होम मेड चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन इतनी जवां हो जाएगी कि आपको पार्लर जाने की जरूरत ही महसूस नही होगी, खासतौर पर 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए तो ये किसी वरदान से कम नही है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
बनाने के लिए जरूरी चीजें
इसे बनामे के लिए आपको 1 मीडियम आकार की गाजर या चुकंदर (कोई 1 चीज), 4-5 भीगे हुए बादाम, 2 चम्मच गुलाबजल, बादाम रोगन, 2-3 चम्मच गुलाबजल और विटामिन E का 1 कैप्सूल।
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए गाजर या चुकंदर को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें गुलाबजल और भीगे हुए बादाम के साथ मिक्सी में पीस लें, अब इसे किसी सूती कपड़े से चन लें और फिर उसमे रोगन बादाम एलोवेरा जेल और विटामिन E कैप्सूल मिला लें, बस आपका होम में सीरम बनकर तैयार हो गया है, इसे किसी शीशी में भरकर रख लें, इसे आप 2 हफ़्तों तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
अप्लाई करने का तरीका
अब हर रात सोने से पहले इस सीरम की 2-3 बूंदे लेकर अपने चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से 2 मिनट मसाज करें, फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें, और सो जाएँ सुबह उठकर नॉर्मल पानी से फेस धो लें, इसे लगातार कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने से चेहरे में गजब का निखार आने लगता है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।