मोदी सरकार ने बजट में क्या किया सस्ता और क्या किया महँगा , जानते है 

हम आपको आज बजट के बारे में बताने जा रहे है आज देश का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया। देश में महंगाई दर काफी तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में आम जनता को इस बजट से बहुत सारी उम्मीदें थी, कुछ उम्मीदों पर तो यह बजट खरा उतरा है लेकिन कुछ उम्मीदें निराशा में भी बदल गई है। तो आइए जानते हैं इस बजट में रोजमर्रा जरूरत के सामानों में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा।

क्या हुआ सस्ता

देश में सोलर ऊर्जा का चलन बढ़ रहा है और इस बार मोदी सरकार ने सोलर पैनल को सस्ता करने का फैसला किया है। चीनी, सोया फाइबर, सोया प्रोटीन, अखबार का कागज और अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ इस बार सस्ते किए गए हैं।

क्या हुआ महंगा

आने वाले समय में फुटवियर और सैंडल जैसे उत्पाद महंगे हो जाएंगे, जहां पहले इन उत्पादों पर सीमा शुल्क 25 फ़ीसदी था अब उसे बढ़ाकर 35 फ़ीसदी कर दिया गया है। फर्नीचर उत्पाद भी महंगे होने वाले हैं क्योंकि सीमा शुल्क को 25 से बढ़ाकर 30 फ़ीसदी कर दिया गया है। सिगरेट तंबाकू भी महंगे हो सकते हैं, इसके अलावा पेट्रोल डीजल, सोना, काजू, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर और मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं।

आप को कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *