मुल्तानी मिट्टी हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं चेहरे पर
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल पुराने समय में लोग नहाने के लिए करते हैं। इसलिए पुराने जमाने में लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे और कील-मुंहासे की समस्या नहीं होती थी। इसलिए आज मैं आपको ऐसी दो चीजों के बारे में बताने वाली हूं। यदि आप मुल्तानी मिट्टी में ये 2 चीजें मिलाकर चेहरे पर लगा लेंगे। तो बिना पार्लर जाए चेहरे पर आएगा गजब का निखार।
नुस्खा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच बेसन और एक चम्मच चंदन पाउडर की आवश्यकता पड़ेगी।
नुस्खा बनाने और इस्तेमाल की विधि- इस नुस्खे को बनाना बहुत ही आसान है। नुस्खा बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच चंदन का पाउडर मिला लें। और इसमें जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले रुई पर गुलाबजल लगाकर चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें।
इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। और 15 मिनट सूखने दें। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में तीन बार इस नुस्खे को प्रयोग करने से आपको कुछ ही समय में फर्क दिखने लग जाएगा। आपका चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग हो जाएगा। यह नुस्खा पूर्णतया प्राकृतिक है। इस नुस्खे से आपके चेहरे पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होगा।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।