बालों को लंबा और घना बनाने के लिए मेहंदी में मिला ले यह चीज

भोजन में पोषक तत्वों की कमी की वजह से अधिकतर लोगों के बाल कमजोर होकर समय से पहले ही झड़ने लगते हैं। बाल झड़ने से शरीर की सुंदरता कम हो जाती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बाल हमेशा काले, घने और लंबे रहे। खासकर महिलाओं की सुंदरता में काले, घने और लंबे बालों का अहम योगदान होता है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे जिसका इस्तेमाल करने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है। आइए जानते हैं। बालों को तेजी से लंबा और घना करने के लिए मेंहदी में मिलाकर लगाएं यह 1 चीज।

आवश्यक सामग्री

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए हमें मेहंदी और तिल के तेल की आवश्यकता पड़ेगी।

नुस्खा बनाने और इस्तेमाल की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मेहंदी का पाउडर डालकर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें। और इसे गैस पर रखकर हल्की आंच पर चलाते रहें। इसे 10 मिनट तक गर्म करना है। इसके बाद इसमें तिल का तेल भी डाल दें।

अब इस मिश्रण को गैस से उतार कर ठंडा कर लें। और ठंडा होने के बाद बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाकर सूखने दें। और सूखने के बाद बालों को पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इस उपाय को करने से आपके बाल हमेशा काले, घने और लंबे रहेंगे।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top