बादाम खाते समय ध्यान रखे इन बातों का
बादाम खाने से क्या होता है क्या नही बादाम खाना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है बादाम को सेहत का खजाना भी माना जाता है बादाम खाने से शरीर को प्रोटीन, विटामिन, वसा, और मिनरल्स जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। लेकिन सही मात्रा में ही बादाम खाने से शरीर को फायदे मिलते हैं।
ज्यादा बादाम खाना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है बादाम को हमेशा गिनकर खाना नुकसानदायक होता है क्योंकि बादाम की साइज कई बार छोटी-बड़ी भी हो सकती है इसलिए हमेशा वजन के हिसाब से बादाम खाएं आइए इसके बारे में जान लेते हैं बादाम खाते समय कभी भूलकर भी नहीं करें यह 1 गलती, वरना हो सकती है ऐसी हालत।
बादाम में वसा और कैलोरी की उच्च मात्रा पाई जाती है 100 बादाम का सेवन करने से शरीर को लगभग 50 ग्राम वसा की मात्रा मिलती है और वसा मोनोसैचुरेटेड होती है जो हृदय के लिए फायदेमंद होती है लेकिन बादाम खाकर व्यायाम नहीं करने से कैलोरी बर्न नहीं होती है और वसा शरीर में जम जाती है जिसकी वजह से शरीर की चर्बी बढ़ सकती है।
एक सामान्य व्यक्ति को रोज एक औंस के बराबर बादाम खानी चाहिए और बादाम का सेवन हमेशा वजन के हिसाब से ही करना चाहिए क्योंकि ज्यादा बादाम खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं
ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन करने से पेट से संबंधित बीमारियां जैसे कब्ज, पेट फूलना और पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं बादाम में भरपूर फाइबर पाया जाता है। जिसको शरीर आसानी से नहीं पचा पाता है बादाम ज्यादा मात्रा खाने पर अधिक से अधिक पानी जरूर पिएं।
आपको कैसी लगी जानकारी हमें कमेंट करके जरूर बताएं अगर अच्छी लगे तो इसे लाइक और शेयर करके हमें फॉलो करना ना भूलें।