फेशियल से भी ज़्यादा ग्लो देता है ये घरेलू फेस पैक

आजकल के बढ़ते प्रदूषण, दिनभर की धूल-मिट्टी, सूर्य की तेज धूप की वजह से चेहरे की रंगत खराब हो जाती है। और चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। चेहरे का रंग गोरा करने के लिए आजकल लोग केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं। जिनसे चेहरे पर दाग-धब्बे और मुहांसे हो सकते हैं।

चेहरे को प्राकृतिक तरीके से गोरा और चमकदार बनाने के लिए आज हम आपके लिए एक नेचुरल फेस पैक लेकर आए हैं। इस फेस पैक से चेहरे के कील-मुंहासे और दाग-धब्बे भी साफ हो जाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं। फेसियल से भी ज्यादा ग्लो लाते हैं ये 2 घरेलू फेस पैक, तुरंत खिल उठेगा चेहरा।

दही का फेस पैक

दही का सेवन करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा दही के इस्तेमाल से त्वचा में निखार और चमक भी लाई जा सकती है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो त्वचा को आसानी से व्हाइटनिंग करने में सहायक होता है। इस नुस्खे को करने के लिए तीन चम्मच ताजा दही लेकर चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद तोलिए से पौंछकर मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे चेहरे का रंग गोरा होगा। और चेहरे पर प्राकृतिक निखार और चमक भी आएगी।

बादाम तेल और केले का फेस पैक

केले में पाया जाने वाला विटामिन बी6 त्वचा पर ग्लो लाने का काम करता है। और त्वचा पर जमी गंदगी और मैल को साफ करने का काम भी करता है। इसके अलावा बदाम का तेल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने का काम करता है। इस नुस्खे को करने के लिए एक कच्चा केला और 3 चम्मच बादाम के तेल से पेस्ट बना लें। और इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20-25 मिनट सुखाएं। उसके बाद पानी से धो लें। सप्ताह में तीन बार इस नुस्खे को करने से त्वचा पर गजब का निखार और चमक आएगी।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top