प्रियंका रेड्डी के साथ हुआ गैंगरेप पर सलमान खान ने किया ट्वीट, लोगों ने कहा गर्व है हमें
आज हम आप को प्रियंका रेड्डी के गैगरेप को लेकर बात करने जा रहे है 29 नवंबर की सुबह सभी लोगों को कान में एक दिल दहला देने वाली खबर सुनाई थी। हैदराबाद में जानवरों की डॉक्टर प्रियंका रेडी का कुछ लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। बलात्कार करने के बाद प्रियंका रेडी के गले को दबा कर उनकी हत्या की गई। किलोमीटर दूर जाकर एक पुल के नीचे आरोपियों ने उनके शव को आग से जला कर इस घटना को हैवानियत की तरह अंजाम दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद बॉलीवुड के सुल्तान ही यानी की सलमान खान भी अपने आप को रोक नहीं पाए।
जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के सुल्तान यानी कि सलमान खान 28 नवंबर को दबंग 3 का गाना मुन्ना बदनाम गाने के लॉन्च इवेंट पर मौजूद थे। जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही अपने ट्विटर अकाउंट पर तो ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है। दुख जताते हुए सलमान ने कई बातें कही है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं।
प्रियंका के साथ हुई दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- इंसान के भेष में हमारे देश में हैवान घूम रहे हैं। प्रियंका और निर्भया निर्दोष महिलाओं का दर्द यातना और मौत देने वाले उन शैतानों का मिलकर खात्मा करना चाहिए।
सलमान ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा- बेटी बचाओ एक अभियान नहीं है बल्कि बेटी बचाओ उन दरिंदों को यह बताने का समय है कि हम उनके साथ खड़े हुए हैं। सलमान आगे कहा कि प्रियंका रेड्डी की आत्मा को शांति मिले और उनके गुनहगारों को जल्द सजा मिले। सलमान के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हर किसी ने सलमान खान का समर्थन किया है।
सलमान खान के इन ट्वीट के नीचे कई लोगों ने अलग-अलग तरह की टिप्पणियां की है। हर किसी ने सलमान खान का समर्थन किया है साथ ही प्रियंका रेडी के हत्यारों को लेकर काफी आक्रोश जताया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि जानवर के डॉक्टर होने के बावजूद प्रियंका ने इंसानों के भेष में कुत्तों को नहीं पहचाना। कई लोगों ने कहा कि हम इंसान नहीं कुत्ते बन चुके है।
सलमान खान के ट्वीट के नीचे कई यूजर ने लिखा हमें गर्व है कि वह सलमान खान के फैन है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।