पेट संबंधी बीमारी में करे ये इलाज मिलेगा जल्द ही फायदा
पेट से संबंधित बीमारी किसी को भी हो सकती है। आजकल सबसे ज्यादा पेट संबन्धी बीमारियाँ हर जगह है हमारा खान पान इतना खराब हो गया है। हर दूसरे व्यक्ति को कब्ज या गैस की समस्या है आज हम घरेलू नुस्खें लेकर आये है। यह आपकी पेट संबंधी बीमारी को तुरंत दूर करेंगे।
अगर आपने भोजन अधिक कर लिया है। तो आप एक चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर काला नमक मिलाकर भोजन करने के बाद चबाकर खाएं। इससे पेट की गैस आसानी से निकल जाएगी।
अदरक और नींबू के रस में थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर भोजन के बाद खाएं। इससे भी गैस से राहत मिलती है।
नीबू का रस व मूली खाने से गैस की तकलीफ नहीं होती इसके साथ पाचन क्रिया सुधरती है।
प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर व मिलाकर पीने से पेट की गैस और उसका दर्द भी ठीक हो जाता है।
पेट संबंधी सभी समस्या को शहद दूर करता है। इसे सुबह गर्म पानी के साथ ले। यह पेट की चर्बी कम करने में भी सहायक है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।