पेट दर्द, कब्ज, या एसिडिटी से है परेशान तो जरूर करे इनका सेवन

अगर आपका पेट दुरुस्त है तो आपकी सेहत हमेशा दुरुस्त रहेगी। बदलती जीवनशैली और व्यस्तता की वजह से घर से बाहर के खाने पर हमारी निर्भरता बढ़ रही है। इससे खासकर कामकाजी लोगों में पाचन से जुड़ी समस्या बढ़ रही है। ऐसिडिटी और कब्ज की समस्या बनी रहती है। पेट दर्द और हार्टबर्न भी आम बात हो गया है। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं तो कुछ घरेलू चीजों के सेवन से आप अपने पेट को रख सकते हैं फिट और हेल्दी।

पेट साफ करती है अजवायन

अगर ऐसिडिटी और गैस से परेशान रहते हैं तो आपके लिए अजवाइन का नियमित सेवन बेहद फायदेमंद है। अगर नियमित नहीं लेते तो जिस दिन ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें खा लें, उस दिन अजवाइन जरूर खाएं। यह पेट में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करती है।

खास बात यह कि अजवाइन में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। खाना खाने के 10 मिनट बाद एक छोटा चम्मच साबुत अजवाइन चुटकीभर काला या सेंधा नमक के साथ लें और साथ में आधा गिलास पानी पी लें। हर दिन इसे सब्जियों में डालकर भी खा सकते हैं।

गैस की समस्या दूर करती है सौंठ

सौंठ गैस को कम करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन हाजमे को दुरुस्त करता है। इससे पेट में एंजाइम सही मात्रा में निकलते हैं। आधा छोटा चम्मच सौंठ का पाउडर गुनगुना या नॉर्मल पानी के साथ खाना खाने के 10-15 मिनट बाद ले सकते हैं।

अपच को हराता है हरड़

अपच को हराने में हरड़ की मदद लीजिए। यह पेट के रोगों में बेहद लाभदायक है। यह पेट को साफ रखता है और खाना पचाने में मददगार है। खाना खाने के 10 से 15 मिनट बाद आधा चम्मच हरड़ सादे पानी के साथ लें। पेट की समस्या दूर रहेगी।

अल्सर से बचाता है तुलसी का पत्ता

ऐसिडिटी में तुलसी का पत्ता भी राहत देता है। यह अल्सर से पेट को बचाता है और पाचन ठीक करने में भी मदद करता है। रोजाना 3 से 4 तुलसी के पत्ते खाने से पेट हमेशा दुरुस्त रहेगा। पानी में इसे उबालकर लेने से भी फायदा होता।

पाचन को मजबूत बनाती है हींग

खाना बनाने में हींग का उपयोग खूब होता है। बेशक इसकी सुगंध भूख बढ़ाती है लेकिन यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है। यह लिवर को मजबूत करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन के लिए निकलने वाले एंजाइम सही मात्रा में निकलते हैं। अगर इसे साबुत खाना चाहते हैं तो एक चावल या गेहूं के दाने जितनी मात्रा में हींग लें। अगर पाउडर रूप में लेना है तो खाने के 10 मिनट बाद एक गिलास नॉर्मल या गुनगुने पानी के साथ लें। हींग को नाभि के ऊपर लगाने से भी गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है और पेट दर्द से राहत। खासकर बच्चों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है।

आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं जानकारी अगर पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करे ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top