आज हम कुट्टू का आटा के बारे में बात करेंगे। आज नवरात्रि का पर्व चल रहा है, इस दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं, और व्रत में ज्यादातर लोग कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करते हैं, तो आज हम कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करने से शरीर को होने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बताने वाले हैं, कुट्टू दरअसल एक पौधे का बीज होता है, जिसे पीसकर आटा तैयार किया जाता है।
पोषक तत्वों का भंडार है कुट्टू का आटा
कुट्टू के आटे में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, फोलेट, जिंक और कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं, इसमें विटामिन B, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रीएंस आदि भी भरपूर मात्रा में होते हैं।
कुट्टू के आटे के सेवन से होने वाले फायदे
कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करने से शरीर को तिरन्त एनर्जी मिलती है, और सेहत से जुडी कई समस्याएं भी इससे दूर होती हैं, जैसे यह ब्लड में शुगर लेवल को कम करता है, क्यंकि इसमें कैलोरिकफी कम होती है और सैचुरेटेड फैट बिलकुल ही नही होता है, इसलिए ये डायबिटिक पेशेंट के लिए अच्छा आहार है।
यह ब्लडप्रेशर को भी कम करता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है, यह फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह पाचन को बेहतर बनाता है, इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होने के कारन यह हड्डियों भी मजबूत बनाता है, इसमें एंटीएजिंग प्रोपर्टीज भी होती है, जिससे ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी दूर रखता है।
आपको कैसी लगी जानकारी हमे जरूर बताएं अगर आपको जानकारी पसन्द आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ऐसी ही नई नई जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।